राजनांदगांव । जनपद पंचायत डोंगरगांव कार्यालय भवन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीईओ, वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष का जीर्णोद्धार सहित अन्य जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव ने बताया कि जनपद पंचायत डोंगरगांव की सामान्य प्रशासन समिति द्वारा जनपद पंचायत डोंगरगांव कार्यालय भवन के आवश्यक जीर्णोद्धार तथा इस कार्य में होने वाले व्यय पूर्ति जनपद पंचायत निधि की ब्याज राशि से कराए जाने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रस्ताव के परिपालन में उप अभियंता द्वारा प्राक्कलन तैयार किया गया एवं अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा डोंगरगांव द्वारा तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई। ग्रामीण सेवा से प्राप्त तकनीकी स्वीकृति के आधार पर कार्यालय जनपद पंचायत डोंगरगांव के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में चर्चा कर चार कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई तथा कार्यों को पूरा करने के लिए सरपंच ग्राम पंचायत सिंगारपुर को कार्य एजेंसी अधिकृत किया गया। साथ ही प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने के पश्चात संबंधित कार्य एजेंसी को कार्य कराने के लिए कार्यादेश जारी किया गया है।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…