भोपाल मेट्रो पर सांसद ने लगाई ब्रेक, ब्लू लाइन का काम रोका, सियासी और प्रशासनिक हलचल बढ़ी

भोपाल

 भोपाल में प्रस्तावित मेट्रो प्रोजेक्ट (Bhopal Metro) को लेकर यातायात समिति की बैठक में बड़ा मुद्दा उठा। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भदभदा से रत्नागिरी तिराहा तक प्रस्तावित मेट्रो की ब्लू लाइन पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई।सांसद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत माता चौराहे से लिली टॉकीज, जहांगीराबाद तक मेट्रो को एलिवेटेड की बजाय अंडरग्राउंड किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस हिस्से में अब तक जो भी काम हुआ है, उसे तुरंत रोका जाए और पूरे प्रोजेक्ट की नए सिरे से प्लानिंग की जाए।

सांसद ने जाहिर की आपत्ति

सांसद आलोक शर्मा (MP Alok Sharma) का कहना था कि यह इलाका शहर का अत्यंत व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्र है, जहां मेट्रो का एलिवेटेड निर्माण यातायात, व्यापार और आम नागरिकों की आवाजाही को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की सुविधा और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अंडरग्राउंड मेट्रो पर गंभीरता से विचार किया जाए।बैठक में नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन, पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा, एडीएम सुमित कुमार पांडे, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अवधेश गोस्वामी सहित नगर निगम, पुलिस और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में उठे ये मुद्दे

बैठक में शहर के ब्लैक स्पॉट और लेफ्ट टर्न सुधार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। अधिकारियों ने बताया कि भोपाल में कुल 16 ब्लैक स्पॉट, 37 लेफ्ट टर्न और करीब 200 बिजली के पोल व डीपी शिफ्टिंग की समीक्षा की गई है। इनमें से 11 ब्लैक स्पॉट और 27 लेफ्ट टर्न पर निर्माण कार्य के लिए एजेंसी चयन और टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि अगली यातायात समिति की बैठक में पीडब्ल्यूडी के ईएनसी, एनएचएआई, सड़क यातायात के वरिष्ठ अधिकारी और रोड सेफ्टी विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा, ताकि निर्णय प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सके और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: metro

Recent Posts

CG : IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, राज्य शासन ने जारी किया आदेश …

CG : IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, राज्य शासन ने जारी किया आदेश …

रायपुर । राज्य शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को…

4 seconds ago
CG : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत, कई जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत, कई जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के संकेत तेज हो गए हैं। मौसम विभाग के…

4 minutes ago
CG : रायपुर के कई क्षेत्रों में 11 जून को नहीं मिलेगा शाम का पानी …

CG : रायपुर के कई क्षेत्रों में 11 जून को नहीं मिलेगा शाम का पानी …

रायपुर । राजधानी रायपुर के कई क्षेत्रों में 11 जून की शाम पेयजल आपूर्ति प्रभावित…

7 minutes ago
दुर्ग में युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 9 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

दुर्ग में युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 9 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

दुर्ग. जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती सिकलिन पीड़ित 22 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा के इलाज…

1 hour ago
CG : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ली राहत-पुनर्वास और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक …

CG : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ली राहत-पुनर्वास और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक …

सड़क सुरक्षा एवं नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर ( एनकार्ड) के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा…

2 hours ago
CG : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन …

CG : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन …

कोण्डागांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…

2 hours ago