राजनांदगांव, ग्राम भोथली (करमतरा) में समस्त ग्रामवासियों के द्वारा 31 जनवरी और 1 फरवरी को दो दिवसीय विराट देवी जस गायन व झांकी प्रतियोगिता रखी गई है।
कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 9.30 बजे होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतििथ जिला पंचायत अध्यक्ष किरण साहू होंगी। अध्यक्षता जिपं सदस्य विभा विमल साहू करेंगी। विशेष अतिथि रेवाराम साहू, टूमन लाल साहू, रत्ती राम साहू, अमर सिंग श्याम, दुजेराम ढीमर, उमेंदी राम निषाद, पवन कुमार ढीमर होंगे।
