CG : जंगल की आग ने किसान घर को लिया चपेट में, जलकर खाक …

नारायणपुर. जंगल में लगी आग की चपेट में आने से ग्राम पंचायत जाटलुर के किसान कुंद्रा राम गोटा का घर जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है. बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि सम्हलने का मौका नहीं मिला और पूरा घर जलकर स्वाहा हो गया. इस आगजनी में घर में रखा धान, कोसरा, कपड़े, बर्तन सहित लगभग 55,300 रुपये नगद भी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए. किसान के सामने अब रोजमर्रा की जरूरतों का भी संकट खड़ा हो गया है. कुंद्रा राम गोटा ने कहना है कि उनका खेत ग्राम जाटलुर से लगभग 4-5 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में स्थित है, जहां उन्होंने अपना घर बना रखा था. अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगल में आग लगाए जाने के कारण आग की लपटें धीरे-धीरे उनके खेत तक पहुंच गईं और उनका घर इसकी चपेट में आ गया. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और यह सवाल उठ रहा है कि जंगल में लगी आग को समय रहते क्यों नहीं रोका गया. अगर समय पर नियंत्रण किया जाता तो शायद यह बड़ा नुकसान टल सकता था.

पीड़ित किसान ने घटना की जानकारी देते तहसीलदार को आवेदन सौंप उचित मुआवजे की मांग की है. किसान का कहना है कि उसकी पूरी जमा-पूंजी इस आग में खत्म हो गई है, ऐसे में शासन-प्रशासन से मदद ही उसका एकमात्र सहारा है. कुंद्रा राम गोटा ने प्रशासन से भावुक अपील करते हुए कहा कि यदि जल्द सहायता नहीं मिली तो उसके सामने जीवन यापन करना बेहद कठिन हो जाएगा.

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : ग्रामीणों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी…

राजनांदगांव : ग्रामीणों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी…

राजनांदगांव , भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सिद्धांत गोस्वामी के द्वारा प्रधानमंत्री के…

28 seconds ago
राजनांदगांव : वार्डों में कुएं की सफाई स्कूल की मरम्मत होगी…

राजनांदगांव : वार्डों में कुएं की सफाई स्कूल की मरम्मत होगी…

राजनांदगांव | महापौर मधुसूदन यादव वार्ड क्रमांक 15 पहुंचे। स्थानीय पार्षद प्रमोद झंझाड़े की मौजूदगी…

3 minutes ago
राजनांदगांव : क्षत्रिय महासभा की बैठक आज…

राजनांदगांव : क्षत्रिय महासभा की बैठक आज…

राजनांदगांव | उपसमिति राजनांदगांव की सामान्य सभा की बैठक 21 जून को दोपहर 2 बजे…

13 minutes ago
राजनांदगांव : योग से खुद को किया निरोग, 10 हजार को सिखा रहे…

राजनांदगांव : योग से खुद को किया निरोग, 10 हजार को सिखा रहे…

राजनांदगांव , 70 वर्ष की उम्र में जहां अधिकांश लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते…

17 minutes ago
राजनांदगांव : गायत्री शक्तिपीठ में मनेगी गायत्री जयंती…

राजनांदगांव : गायत्री शक्तिपीठ में मनेगी गायत्री जयंती…

राजनांदगांव| गायत्री शक्तिपीठ में 23 और 24 जून को गायत्री जयंती और युगऋषि पंडित राम…

38 minutes ago
राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम में योग दिवस आज…

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम में योग दिवस आज…

राजनांदगांव | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को स्वस्थ आयु के लिए योग थीम…

40 minutes ago