छत्तीसगढ़

CG : जिले के नंदिनी क्षेत्र के ग्राम रवेलीडीह में जुआ खेलते 21 आरोपियों को किया गिरफ्तार …

दुर्ग। जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रवेलीडीह में जुए की फड़ पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 91 हजार रुपए कैश, एक कार, 10 बाइक और 25 मोबाइल समेत कुल 9 लाख 66 हजार रुपए का मशरुका जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार नंदिनी नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम रवेलीडीह में टीकाराम वर्मा के घर पर कुछ लोग रुपए-पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही एसीसीयू टीम का गठन किया गया और तत्काल मौके पर दबिश दी गई।

रेड के दौरान पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर जुए की फड़ पर छापा मारा। मौके से 52 पत्ती ताश के साथ 21 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1 लाख 91 हजार रुपए नकद, एक आल्टो कार जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। 7 बाइक जिनकी कुल कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपए, और 25 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख 75 हजार रुपए बताई गई है।

कुल मिलाकर 9 लाख 66 हजार रुपए का मशरुका पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में खुर्सीपार, सूरडंग, दुर्ग, स्मृति नगर, कोहका, नगपुरा, वैशाली नगर, जामुल, खपरी, रामपुर, बोडेगांव सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना नंदिनी नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

36 minutes ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

51 minutes ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

1 hour ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

1 hour ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

1 hour ago