एम्स भोपाल में चेन स्नेचिंग, लिफ्ट का गेट खुलते ही महिला का मंगलसूत्र लेकर भागा चोर

भोपाल.

भोपाल एम्स को हाई-सिक्योरिटी स्वास्थ्य संस्थान माना जाता है। रविवार शाम को स्त्री रोग विभाग में अटेंडर के साथ हुई वारदात से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर की लिफ्ट में उनके साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को वायरल हो गया।

पीड़िता का नाम वर्षा सोनी है। वह स्त्री रोग विभाग में अटेंडर हैं। ड्यूटी के दौरान ब्लड बैंक के पीछे स्थित लिफ्ट से अकेली आ रही थीं। इसी दौरान मास्क और टोपी पहने एक युवक लिफ्ट में घुसा। वह उनसे नेत्र रोग विभाग का फ्लोर पूछने लगा। लिफ्ट तीसरे फ्लोर पर पहुंची, तो युवक पहले बाहर निकला। फिर अचानक लौटकर महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की।

महिला ने विरोध किया, लेकिन युवक ने धक्का देकर खुद को छुड़ा लिया। वह सीढ़ियों से नीच की ओर भाग निकला। वह महिलाका मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। मोतियों की माला टूटकर गिर गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इस दौरान लिफ्ट एरिया में कोई भी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। वारदात के बाद पीड़िता दस मिनट तक बैठी रोती रही। उसके बाद राउंड पर आए गार्ड ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। महिला ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

रविवार की छुट्टी की वजह से गार्ड थे कम
रविवार को छुट्टी रहती है। इसी वजह से सुरक्षा व्यवस्था भी ढीली कर दी गई थी। आरोपी आईपीडी गेट से निकलकर फरार हो गया। एम्स परिसर में पहले चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन लिफ्ट के अंदर महिला से चेन स्नेचिंग का यह पहला मामला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: AIIMS Bhopal

Recent Posts

खरगोन जिला सहकारी बैंक में 41.58 लाख के गबन का खुलासा, कैशियर निलंबित

खरगोन जिला सहकारी बैंक में 41.58 लाख के गबन का खुलासा, कैशियर निलंबित

खरगोन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित खरगोन की शाखा ठिबगांव में लगभग 41.58 रुपए लाख…

12 minutes ago
कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

रायपुर फुटकर व्यापारियों को मिला स्थायी व्यवसाय का ठिकाना, सुरक्षित हुआ रोजगार कवर्धा शहरवासियों को…

12 minutes ago
त्विषा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, रिटायर्ड जज गिरिबाला से घंटों पूछताछ

त्विषा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, रिटायर्ड जज गिरिबाला से घंटों पूछताछ

 भोपाल नोएडा की त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के…

15 minutes ago
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव की मौजूदगी के मिले प्रमाण

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव की मौजूदगी के मिले प्रमाण

रायपुर  विश्व ऊदबिलाव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई…

17 minutes ago
मपीएसईडीसी द्वारा “यूएक्स4जी एडवांस्ड लेवल वर्कशॉप” हुई

मपीएसईडीसी द्वारा “यूएक्स4जी एडवांस्ड लेवल वर्कशॉप” हुई

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम द्वारा नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं…

30 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला…

32 minutes ago