दुर्ग। थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत ईडब्ल्यूएस के सामने कसारीडीह निवासी ऋषि निर्मलकर (19 वर्ष), पिता प्रहलाद निर्मलकर की इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक की मौत को लेकर मामला संदिग्ध बताया जा रहा है, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार ऋषि पर कुछ लोगों की उधारी थी.
20 जनवरी 2026 को वह अपने दोस्त विनय चौरे के साथ स्टेशन की ओर जा रहा था. इसी दौरान मालवीय नगर चौक के पास कार में सवार उसके 4-5 परिचित दोस्त मिले और साथ चलने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया. इसके बाद सभी लोग एक होटल पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और ऋषि के साथ हाथापाई व मारपीट की गई.
बताया जा रहा है कि बाद में अन्य दोस्तों से फोन पर बातचीत के बाद ऋषि को होटल से बाहर अज्ञात व्यक्तियों के साथ देखा गया और उसे एक परिचित के पास छोड़ दिया गया. इसके बाद 24 जनवरी को ऋषि की तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजन उसे उपचार के लिए भिलाई स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी प्रशांत राव पिता लक्ष्मण राव को गिरफ्तार कर लिया है.
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…