रायपुर। माना पुलिस ने कोकीन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एयरपोर्ट से की गई।यह व्यक्ति इंडिगो की उड़ान में दिल्ली से रायपुर पहुंचा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी कर पकड़ा। उसके पास से 270 ग्राम कोकीन पावडर रूप में जब्त किया गया है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई गई है।
जमीनी स्तर पर गिरफ्तारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए तस्करों ने अपनी रणनीति बदल हवाई के रास्ते का विकल्प अपनाया है। इस मामले में सबसे आश्चर्यजनक पहलु यह है कि दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ डीआरआई और अन्य एजेंसियों की कड़ी निगरानी को चकमा बीच यह तस्कर दिल्ली एयरपोर्ट से आसानी से निकल गया।
एक लंबे अरसे बाद रायपुर एयरपोर्ट पर ड्रग तस्कर की गिरफ्तारी हुई है। और पुलिस कमिश्नरी सिस्टम में यह पहली गिरफ्तारी है।पुलिस उसके बैकवर्ड और इनवर्ड संपर्कों को लेकर पूछताछ कर रही है। शाम पूरा तक खुलासा कर सकती हैं।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…