अवैध हुक्का और गोगो पेपर नेटवर्क का भंडाफोड़, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास कार्रवाई

रायपुर.

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के कड़े निर्देशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन, विशेषकर गांजा (Marijuana) के सेवन को रोकने के लिए एक बड़ा प्रहार किया गया है। पुलिस ने उन दुकानों और ठेलों को चिन्हित किया जो युवाओं को नशे के लिए घातक सामग्री उपलब्ध करा रहे थे।

रोलिंग पेपर (Gogo Paper) के जरिए नशे पर प्रहार
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि शहर के कई पान ठेले और गुमटियां युवाओं को गांजा पीने हेतु विशेष रूप से उपयोग किए जाने वाले 'गोगो/रोलिंग पेपर' और चिलम बेच रहे थे। पुलिस ने इस नेटवर्क को तोड़ते हुए करीब 2 लाख रुपये मूल्य के भारी मात्रा में रोलिंग पेपर जप्त किए हैं। इनका उपयोग गांजे की सिगरेट (Joints) बनाने में किया जाता है, जो युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।

COTPA एक्ट एवं नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहा. पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन की टीमों ने *COTPA*एक्ट (Cigarette and Other Tobacco Products Act)के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और सार्वजनिक क्षेत्रों में अवैध सामग्री बेचने वाले 09 संस्थानों को सील कर बंद कराया गया है।

सप्लाई चेन (Backward Linkage) का खुलासा
​नेटवर्क ट्रैकिंग: जप्त रोलिंग पेपर और हुक्का फ्लेवर की खेप कहाँ से आ रही थी, इसके मुख्य स्रोत (Source) का पता लगा लिया गया है। पूछताछ में उन थोक विक्रेताओं और सप्लायरों के नाम सामने आए हैं जो शहर के भीतर इन सामग्रियों की अवैध खेप पहुँचा रहे थे। इन मुख्य कड़ियों के विरुद्ध जल्द ही छापेमारी की जाएगी।

Admin

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

5 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

6 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

6 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

6 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

6 hours ago