राजनांदगांव में बाइक को रौंदते तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुसा, 2 लोगों की मौत

राजनांदगांव.

चिचोला चौकी क्षेत्र के लाल बहादुर नगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। बाइक को चपेट में लेने के बाद ट्र​क सड़क किनारे मौजूद किराने की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

घटना रात करीब 9.30 बजे की है। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय खिलेश्वर यादव अपने साथी रमन यादव (22) और सौरभ देवांगन (24) के साथ अपनी बाइक में सौरभ देवांगन को छोड़ने उसके घर जा रहे थे। तीनों एलबी नगर के पूनम राइस मिल के पास पहुंचे थे, तभी उन्हें विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने जोरदार ठोकर मार दी।

ठोकर मारते हुए ट्रक का नियंत्रण बिगड़ा और वह पास की मौजूद किराने के दुकान में घुस गया। हादसे में बाइक सवार खिलेश्वर यादव और रमन यादव की मौके पर मौत हो गई। वहीं सौरभ देवांगन को गंभीर स्थिति में मे​डिकल कॉलेज हास्पिटल में दाखिल किया गया है। हादसे में गांव के दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ​ले लिया है।

Admin

Recent Posts

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

19 minutes ago
प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्‍थान द्वारा परिवहन…

29 minutes ago
गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में लूट, डकैती,  चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के…

34 minutes ago
कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज अंजली सिंह (57 किग्रा) एवं माही…

39 minutes ago
ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

भोपाल  पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' में स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची…

39 minutes ago