राजनांदगांव.
चिचोला चौकी क्षेत्र के लाल बहादुर नगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। बाइक को चपेट में लेने के बाद ट्रक सड़क किनारे मौजूद किराने की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
घटना रात करीब 9.30 बजे की है। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय खिलेश्वर यादव अपने साथी रमन यादव (22) और सौरभ देवांगन (24) के साथ अपनी बाइक में सौरभ देवांगन को छोड़ने उसके घर जा रहे थे। तीनों एलबी नगर के पूनम राइस मिल के पास पहुंचे थे, तभी उन्हें विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने जोरदार ठोकर मार दी।
ठोकर मारते हुए ट्रक का नियंत्रण बिगड़ा और वह पास की मौजूद किराने के दुकान में घुस गया। हादसे में बाइक सवार खिलेश्वर यादव और रमन यादव की मौके पर मौत हो गई। वहीं सौरभ देवांगन को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में दाखिल किया गया है। हादसे में गांव के दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
कोंडागांव. जिले के फरसगांव और केशकाल थाना क्षेत्र में शिक्षकों को विभिन्न बैंकों से पर्सनल…
शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी और एनीमिया के प्रभावी नियंत्रण के लिए यूनीसेफ…
सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला…
महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल - मंत्री सुश्री…
भोपाल मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…
समय पर मिली प्रशासनिक सहायता से बचा प्रवेश, पिता ने जताया आभार रायपुर, जशपुर जिला…