छत्तीसगढ़

CG : धमतरी पुलिस को दी गई साइबर सुरक्षा पर विशेष प्रशिक्षण …

धमतरी। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन तथा उपस्थिति में पुलिस मुख्यालय से आए साइबर एक्सपर्ट्स की टीम द्वारा साइबर हाइजीन के संबंध में एक महत्वपूर्ण निरीक्षण सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के समस्त विवेचना अधिकारी, सीसीटीएनएस ऑपरेटर्स, साइबर थाना धमतरी की टीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान साइबर एक्सपर्ट्स द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, डाटा सुरक्षा के उपाय, मजबूत एवं सुरक्षित पासवर्ड के उपयोग, ओटीपी, पिन एवं व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने, फिशिंग लिंक, ऑनलाइन ठगी एवं विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों के संबंध में विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, साइबर अपराध के नवीन तरीकों, उनके तकनीकी पहलुओं तथा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रभावी नियंत्रण हेतु विवेचना की आधुनिक प्रक्रिया, डिजिटल साक्ष्य संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कर त्वरित निराकरण की प्रक्रिया पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर रूप से अधिक सक्षम, जागरूक एवं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित बनाना रहा, ताकि साइबर अपराधों की रोकथाम करते हुए पीड़ितों को शीघ्र एवं प्रभावी न्याय दिलाया जा सके। उप निरीक्षक अपराजिता सिंह राणा के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा जिले में साइबर सेंसिटाइजेशन करते हुए इस कार्यशाला को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का लखनपुर से शुभारंभ, अभिभावकों से किया आह्वान-‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार’ …

CG : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का लखनपुर से शुभारंभ, अभिभावकों से किया आह्वान-‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार’ …

अम्बिकापुर । प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पर्यटन एवं संस्कृति…

3 minutes ago
CG : अम्बिकापुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 1.42 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य …

CG : अम्बिकापुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 1.42 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य …

अम्बिकापुर । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में नगर…

6 minutes ago
CG : ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम …

CG : ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम …

अम्बिकापुर । सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम…

23 minutes ago
CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने…

26 minutes ago
CG : पशुओं के बीमार होने पर डायल करें हेल्पलाइन 1962 …

CG : पशुओं के बीमार होने पर डायल करें हेल्पलाइन 1962 …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित और छत्तीसगढ़ सरकार…

28 minutes ago