छत्तीसगढ़

CG : जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आगामी 15 और 16 फरवरी 2026 को दो दिवसीय ’पाली महोत्सव’ का भव्य आयोजन…

विजेताओं के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा

कोरबा । कोरबा जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आगामी 15 और 16 फरवरी 2026 को दो दिवसीय ’पाली महोत्सव’ का भव्य आयोजन ग्राम केराझरिया, पाली के महोत्सव ग्राउंड में किया जा रहा है। स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महोत्सव के पहले दिन, 15 फरवरी को ’पाली चैतुरगढ़ थंडर राइड 2026’ साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह रेस पाली से शुरू होकर चैतुरगढ़ तक संपन्न होगी, जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।

प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है, जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 25,000 रुपये, द्वितीय स्थान हेतु 15,000 रुपये और तृतीय स्थान के लिए 10,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त चौथे और पांचवें स्थान पर आने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 1,100 रुपये तथा अगले दो प्रतिभागियों को सांत्वना नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी गूगल लिंक या क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीयन 13 फरवरी 2026 की शाम 5ः00 बजे तक करा सकते हैं।

प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी दीनू पटेल मोबाइल नंबर 7067747300 एवं सहायक खेल अधिकारी राम कृपाल साहू मोबाइल नम्बर 9074668699 से संपर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

CG : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुआ तत्काल समाधान …

CG : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुआ तत्काल समाधान …

गरियाबंद : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 राज्य शासन की एक प्रभावी जनशिकायत निवारण व्यवस्था है। जिसके…

17 seconds ago
CG : जिले में 3 लाख से अधिक पौधारोपण की तैयारी, सहयोग एवं समर्थन के लिए सर्व समाज प्रमुखों की कलेक्टर ने ली बैठक

CG : जिले में 3 लाख से अधिक पौधारोपण की तैयारी, सहयोग एवं समर्थन के लिए सर्व समाज प्रमुखों की कलेक्टर ने ली बैठक

अभियान को प्रभावी बनाने समाज प्रमुखों ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में वनाच्छादन का…

6 minutes ago
CG : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 28 जुलाई को

CG : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 28 जुलाई को

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कलेक्टर विजय दयाराम के. की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक…

9 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: खरीफ फसलों की बीमा के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई

CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: खरीफ फसलों की बीमा के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि…

11 minutes ago
CG : 24 घंटे में मिला आय प्रमाण-पत्र, सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित सुविधा …

CG : 24 घंटे में मिला आय प्रमाण-पत्र, सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित सुविधा …

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों तक…

12 minutes ago
CG : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

CG : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद , कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा…

13 minutes ago