छत्तीसगढ़

CG : जिले में 3 लाख से अधिक पौधारोपण की तैयारी, सहयोग एवं समर्थन के लिए सर्व समाज प्रमुखों की कलेक्टर ने ली बैठक

अभियान को प्रभावी बनाने समाज प्रमुखों ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव
 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में वनाच्छादन का क्षेत्र बढ़ाने के लिए वर्षा ऋतु में व्यापक पैमाने पर पौधारोपण के साथ ही वर्षा जल संचयन एवं भू-जल संवर्धन में सहयोग और समर्थन के लिए कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सर्व समाज प्रमुखों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में गुरुवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आगामी दिनों में जिले की जनसंख्या के अनुरुप लगभग तीन लाख पौधों के रोपण की तैयारी की जा रही हैं।

उन्होंने इस अभियान में सभी के सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी सभी की समान जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले के प्रत्येक नागरिक से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

              बैठक में उपस्थित समाज प्रमुखों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने सुझाव दिया कि घरों की बाड़ियों, खेतों की मेड़ों, सार्वजनिक स्थलों तथा सामुदायिक परिसरों में पौधारोपण को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख और सुरक्षा के लिए सामुदायिक स्तर पर जिम्मेदारी तय करने पर भी जोर दिया गया।

समाज प्रमुखों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और हरित भविष्य का आधार है। उन्होंने इस अभियान को जन-जन से जोड़ने के लिए अपने-अपने समाजों के माध्यम से व्यापक जनजागरण चलाने का आश्वासन दिया। बैंठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गोपेश मनहर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल …

19 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित…

33 minutes ago
CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…

41 minutes ago
CG : करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

CG : करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

12वीं के बाद सही करियर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दिए गए महत्वपूर्ण…

47 minutes ago
CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्तिनिर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर…

50 minutes ago
CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज…

52 minutes ago