किडनैप कर छोटी बहन के सामने चार लोगों ने किया गंदा काम तो पीड़िता ने लगा ली फांसी, तीन आरोपी गिरफ्तार

दतिया
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने दो सगी बहनों का अपहरण किया। बदमाशों ने छोटी बहन के साथ गंदी हरकत की और उसके सामने ही बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना से आहत हुई पीड़िता ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की है।

पुलिस की जानकारी अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर उनाव क्षेत्र में हुई‌। पुलिस ने इस घटना में चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की शिकायत पीड़िता की छोटी बहन ने दर्ज कराई है।
 
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि पीड़िता की छोटी बहन ने शिकायत में बताया कि उसका और उसकी बड़ी बहन का चार लोगों ने किडनैप कर लिया था। बदमाशो ने एक घर में ले गए। जहां उन्होंने बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया। वहीं आरोपियों ने छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ किया है। वारदात के बाद जब पीड़िता और उसकी छोटी बहन घर पहुंची तो पीड़िता ने सुसाइड करने की कोशिश की।

परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना में उनाव पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है। तीनों आरोपियों की उम्र का पता लगाया जा रहा है।

इस वारदात के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और उन्हें एफआईआर की एक कॉपी दी। यह वारदात मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह क्षेत्र दतिया में हुई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव| शहर के गौरव पथ चौक के पास सड़क किनारे बनी नाली में बड़ा गड्ढा…

1 minute ago
राजनांदगांव : किसी भी बैरियर से गुजर सकते हैं 08 के वाहन चालक, अब नहीं कटेगा टोल…

राजनांदगांव : किसी भी बैरियर से गुजर सकते हैं 08 के वाहन चालक, अब नहीं कटेगा टोल…

राजनांदगांव , ठाकुरटोला टोल प्लाजा में सीजी-08 की लोकल गाड़ियों को राहत दी जा रही…

5 minutes ago
Sampada 2.0 में बड़े बदलाव, नए नियमों से रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान और सुरक्षित

Sampada 2.0 में बड़े बदलाव, नए नियमों से रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान और सुरक्षित

भोपाल  संपदा 2.0 पोर्टल में घर बैठे रजिस्ट्री (online registry) को सुरक्षित करने बड़े बदलाव…

24 minutes ago
उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, इंटरनल असेसमेंट 30 से बढ़कर 40 अंक होगा

उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, इंटरनल असेसमेंट 30 से बढ़कर 40 अंक होगा

भोपाल  मध्य प्रदेश का उच्च शिक्षा विभाग आने वाले समय में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था…

35 minutes ago
Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

इंदौर  इंदौर में मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड हिस्से का काम फिलहाल एयरपोर्ट के समीप चल…

1 hour ago
Ladli Behna Yojana: कब आएगी 37वीं किस्त? ऐसे चेक करें खाते में आए ₹1500 या नहीं

Ladli Behna Yojana: कब आएगी 37वीं किस्त? ऐसे चेक करें खाते में आए ₹1500 या नहीं

भोपाल   लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की वो योजना है जो प्रदेश की जरुरतमंद…

1 hour ago