ST को साधने में जुटी कांग्रेस, 18 जुलाई से 18 जिलों में जाएगी आदिवासी सम्मान यात्रा

भोपाल

आदिवासियों अपराधों को लेकर अब कांग्रेस इसी वर्ग के बीच ग्रास रूट पर जाने वाली है। पार्टी प्रदेश के 18 जिलों की 37 विधानसभा सीटों पर जाएगी। यहां पर आदिवासी सम्मान यात्रा के जरिए कांग्रेस नेता पहुंचेंगे। जिसमें स्थानीय विधायकों से लेकर अन्य नेता भी शामिल होंगे। यह यात्रा करीब बीस दिन तक चलेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर आदिवासी विभाग 18 जुलाई से प्रदेश में आदिवासी विकास यात्रा की शुरूआत होगी। यह यात्रा आदिवासी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। बताया जाता है कि डेढ़ दर्जन जिलों में यह यात्रा पहुंचेगी। इस दौरान प्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों के मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेगी। हर क्षेत्र में जाबर यह बताया जाएगा कि इस सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार और प्रताड़ना के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस यात्रा का समापन 7 अगस्त को होगा। दरअसल सीधी में हुए पेशाब कांड के बाद से ही कांग्रेस आदिवासियों के मामलों को लेकर मुखर है। वह इस मामले में सरकार को लगातार घेर रही है। अब इस मामले को लेकर आदिवासियों के बीच ही जाएगी।

प्रदेश में यह है आदिवासी सीटों की स्थिति
प्रदेश की आदिवासी वर्ग के लिए 47 विधानसभा क्षेत्र आरक्षित हैं। जिसमें चितरंगी, धौहनी, ब्यौहारी, जयसिंह नगर, जैतपुर, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़, बांधवगढ़, मानपुर, बडवारा, सिहोरा, शाहपुरा, डिंडौरी, बिछिया, निवास, मंडला, बैहर, बरघाट, लखनादौन, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, पांढुर्णा, घोड़ाडोंगरी, भैंसदेही, टिमरनी, बागली, हरसूद, पंधाना, नेपानगर, भीकनगांव, भगवानपुरा, सेंधवा, राजपुर, पानसेमल, बडवानी, अलीराजपुर, जोबट, झाबुआ, थांदला, पेटलावद, सरदारपुर, गंधवानी, कुक्षी, मनावर, धरमपुरी, रतलाम ग्रामीण, सैलाना शामिल हैं। इस यात्रा का रूट चार्ज तैयार कर लिया गया है। हर जिले में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ताओं को भी इस यात्रा के साथ रखा जाएगा। इसके लिए आठ प्रवक्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार 4 जून की…

1 minute ago
राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव| शहर के गौरव पथ चौक के पास सड़क किनारे बनी नाली में बड़ा गड्ढा…

3 minutes ago
राजनांदगांव : किसी भी बैरियर से गुजर सकते हैं 08 के वाहन चालक, अब नहीं कटेगा टोल…

राजनांदगांव : किसी भी बैरियर से गुजर सकते हैं 08 के वाहन चालक, अब नहीं कटेगा टोल…

राजनांदगांव , ठाकुरटोला टोल प्लाजा में सीजी-08 की लोकल गाड़ियों को राहत दी जा रही…

7 minutes ago
Sampada 2.0 में बड़े बदलाव, नए नियमों से रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान और सुरक्षित

Sampada 2.0 में बड़े बदलाव, नए नियमों से रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी आसान और सुरक्षित

भोपाल  संपदा 2.0 पोर्टल में घर बैठे रजिस्ट्री (online registry) को सुरक्षित करने बड़े बदलाव…

26 minutes ago
उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, इंटरनल असेसमेंट 30 से बढ़कर 40 अंक होगा

उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, इंटरनल असेसमेंट 30 से बढ़कर 40 अंक होगा

भोपाल  मध्य प्रदेश का उच्च शिक्षा विभाग आने वाले समय में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था…

37 minutes ago
Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

Indore Metro के अंडरग्राउंड रूट में चुनौती, एयरपोर्ट एरिया में ब्लास्टिंग से होगी खुदाई

इंदौर  इंदौर में मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड हिस्से का काम फिलहाल एयरपोर्ट के समीप चल…

1 hour ago