छत्तीसगढ़

CG : विद्यार्थियों को आइडिया से स्टार्टअप, पेटेंट की जानकारी, डिजाइन थिंकिंग एवं प्रभावी पिचिंग का प्रशिक्षण दिया …

बेमेतरा । राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों हेतु तीन दिवसीय क्षेत्रीय इनोवेशन मेंटरिंग सत्र का आयोजन छत्रपति शिवाजी प्रौद्योगिक संस्थान (CSIT) दुर्ग में किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। बेमेतरा जिले से पीएमश्री सेजेस शिवलाल राठी एवं पीएमश्री देवकर विद्यालय ने सहभागिता दिया। सेजेस शिवलाल राठी से स्मृति अग्रवाल एवं सुदेशा चटर्जी ने मेंटर के रूप में विद्यार्थियों रौनित चौहान एवं उत्तम साहू का मार्गदर्शन किया।

विद्यार्थियों को आइडिया से स्टार्टअप, पेटेंट की जानकारी, डिजाइन थिंकिंग एवं प्रभावी पिचिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

समग्र शिक्षा बेमेतरा के नोडल अधिकारी निहिल वर्मा के सहयोग एवं प्राचार्य रामकुमार डड़सेना के प्रेरक वाक्यों ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

जिला शिक्षा अधिकारी गैंदराम चतुर्वेदी ने अपने संदेश में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि – “पीएमश्री विद्यालयों का उद्देश्य शिक्षा को प्रयोगात्मक, सृजनात्मक और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। ऐसे मेंटरिंग सत्र विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और राष्ट्रनिर्माण में सहभागी नागरिक बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।” उनके आशीर्वचन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ। यह कार्यशाला विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं नवाचार की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

kgnews

Recent Posts

CG : शराब में मिलावट: व्हिस्की में पानी मिलाते 4 कर्मचारी गिरफ्तार…

CG : शराब में मिलावट: व्हिस्की में पानी मिलाते 4 कर्मचारी गिरफ्तार…

महासमुंद । महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित कंपोजिट शराब दुकान में मिलावटी शराब बेचने का…

2 minutes ago
CG : मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

CG : मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

एमसीबी/ मनेंद्रगढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को गति देने और जल संरक्षण…

6 minutes ago
CG : धमतरी शहर में ऑटो चालक की हत्या …

CG : धमतरी शहर में ऑटो चालक की हत्या …

धमतरी। धमतरी शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ऑटो चालक की लाश…

14 minutes ago
CG : माहवारी पर खुली बातचीत से बदल रही सोच

CG : माहवारी पर खुली बातचीत से बदल रही सोच

बलरामपुर में जागरूकता गोष्ठी ने दिया स्वस्थ, संवेदनशील और सशक्त समाज का संदेश रायपुर ,…

17 minutes ago
CG : विशेष लेख : जशपुर का काजू बना किसानों की समृद्धि की नई पहचान

CG : विशेष लेख : जशपुर का काजू बना किसानों की समृद्धि की नई पहचान

स्वाद, गुणवत्ता और बढ़ती मांग ने बदली हजारों किसानों की तकदीर 7800 किसान जुड़े काजू…

20 minutes ago
CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा…

26 minutes ago