भाजपा कर रही एक-एक वोट के लिए माइक्रो मैनेजमेंट, तैयार कर रही टीमों का खाका

भोपाल

एक-एक वोट के लिए माइक्रो मैनेजमेंट में जुटी बीजेपी में चुनाव प्रबंधन, चुनाव संचालन समेत अन्य चुनावी समितियों पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए तीन केंद्रीय मंत्रियों की टीम इस समय प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव से जुड़े मुद्दों पर पाइंट टू पाइंट डिस्कसन में जुटी है।

बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव, नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद समेत अन्य पदाधिकारियों की टीम शामिल है। रविवार को सुबह से चुनाव से संबंधित छह समितियों के गठन और उसके कामों को लेकर बैठक में चर्चा की जा रही है। इस टीम द्वारा चुनाव के मद्देनजर मीडिया टीम और वार रूम की व्यवस्थाओं को लेकर भी कार्यालय परिसर का भ्रमण किया जाकर व्यवस्था करने और इन कामों के लिए टीम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को लेकर चर्चा की जा रही है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव के शनिवार को भोपाल आने के बाद कार्यालय का भ्रमण किया था और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की थी। केंद्रीय मंंत्री तोमर भी कल रात में भोपाल आ गए थे। जल्द ही चुनाव प्रबंधन समिति के बाकी पदाधिकारियों के नाम तय किए जाएंगे और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसके लिए प्रस्तावित नामों पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अनुमोदन चुनाव प्रभारियों की टीम लेगी। इसके साथ ही चुनाव संचालन समिति, दृष्टि पत्र समिति, अनुशासन समिति, विधि संबंधी समिति और अन्य चुनावी समितियों के कामकाज को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

सबसे पहले हुई मीडिया और सोशल मीडिया की बैठक
बीजेपी के चुनाव प्रभारियों ने रविवार को सबसे पहले भाजपा मीडिया विभाग की बैठक ली। इसके बाद सोशल मीडिया की टीम के परफार्मेंस और काम को लेकर चर्चा की गई। चुनाव प्रभारी यादव और सह प्रभारी वैष्णव ने कहा कि चुनाव के समय सबसे अहम रोल में मीडिया और सोशल मीडिया है। इसलिए इन दोनों ही विभागों की भूमिका पूरे चुनाव में अब से लेकर चुनाव होने तक है। संवेदनशील मुद्दों से लेकर चुनाव प्रचार, विपक्षी दलों को दिए जाने वाले आक्रामक जवाब में इस टीम का काम ही पार्टी की छवि बनाता है। इसलिए सभी को चौकस होकर काम करना है और पार्टी व सरकार के  कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाना है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

2 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

2 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

2 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

2 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

2 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

2 hours ago