भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 जुलाई को "स्कूल चलें हम अभियान 2023" का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम शाजापुर जिले के गुलाना में नव-निर्मित सीएम राइज विद्यालय में होगा। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन एवं आकाशवाणी सहित अन्य संचार माध्यमों पर पूर्वान्ह 11 बजे से किया जायेगा। सभी जिलों की सभी शासकीय शालाओं में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान गुलाना में 24 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए प्रदेश के पहले सीएम राइज़ स्कूल भवन का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम में सभी शालाओं में शाला प्रबंधन समितियों, शाला प्रबंधन तथा विकास समितियों की विशेष बैठक एवं अभिभावक- शिक्षक बैठक की जाएगी। कार्यक्रम में शाला के पूर्व विद्यार्थी एवं जन-प्रतिनिधि भी आमंत्रित होंगे।
"स्कूल चलें हम अभियान" को जन आंदोलन बनाने की दृष्टि से 17 से 19 जुलाई तक प्रदेश की सभी शासकीय शालाओं में जन-समुदाय की सहभागिता में "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध प्रभावशाली, प्रबुद्ध एवं सम्मानित व्यक्ति, स्थानीय विशिष्ट व्यक्ति आदि प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट कर अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य गढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इनके अतिरिक्त अन्य इच्छुक व्यक्ति भी प्रेरक के रूप में सहभागिता कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें https://www.educationportal.mp.gov.in/mpsch/ लिंक के माध्यम से 17 से 19 जुलाई के मध्य अपनी सुविधा से किसी एक दिवस का और शाला का चयन करना होगा। "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम में सहभागिता हेतु अब तक 1 लाख 25 हजार से अधिक व्यक्तियों द्वारा एजुकेशन पोर्टल पर अपना पंजीयन किया गया हैं। जिला कलेक्टर के द्वारा जिले के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के समस्त अधिकारियों को 17 जुलाई को एक पीरियड अध्यापन कराने के लिए शाला आवंटित की जायेगी।
कार्यक्रम के दौरान शालाओं में आमंत्रित व्यक्ति विद्यार्थियों को शाला उपयोग की वस्तुएँ जैसे पेन, पेंसिल, कलर बॉक्स, ओरेगामी शीट्स, ज्योमेट्री बॉक्स, स्टेशनरी तथा विभिन्न खेलकूद सामग्री भी भेंट कर सकेंगे।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…