CG : जिले में दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दम्पत्ति को प्रदान की गई वित्तीय सहायता

राज्य शासन दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का पहल

गरियाबंद, राज्य शासन द्वारा समाज के कमजोर एवं विशेष आवश्यकता वाले वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का सतत और प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग की दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिले के एक दिव्यांग दम्पत्ति को लाभान्वित किया गया है।


विकासखण्ड मैनपुर के ग्राम भाठीगढ़ निवासी 30 वर्षीय विजेश्वरी कोमर्रा, जो 65 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं एवं तहसील छुरा के ग्राम अमलोर निवासी 35 वर्षीय केशर कोमर्रा पति-पत्नि है। दम्पत्ति को योजना के तहत 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई। योजना के प्रावधान के अनुसार पति-पत्नी में से किसी एक या दोनों के दिव्यांग होने पर 50 हजार से एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

स्वीकृत राशि ने दम्पत्ति को उनके दाम्पत्य जीवन को सुदृढ़ आधार देने में मदद की है। प्रोत्साहन ने न केवल आर्थिक संबल प्रदान किया, बल्कि स्वयं के प्रति विश्वास, सम्मान और सामाजिक स्वीकृति को भी मजबूती दी है। दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना राज्य शासन की समावेशी सोच का प्रतीक है, जो दिव्यांगजनों को सशक्त बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

See also  CG : नवापारा राजिम में आई बाढ़, भगवान कुलेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचा पानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *