राजनांदगांव, चिल्हाटी पुलिस ने मवेशियों को कत्लखाना ले जा रहे 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18 बैल बरामद किया गया है। जिन्हें जंगल के रास्ते पैदल हांकते हुए महाराष्ट्र के कत्लखाना ले जाया जा रहा था।
चिल्हाटी पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार शाम करीब 7 बजे मवेशी तस्करी की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने रेंगाकठेरा – लाताकोड़ा मार्ग में नाकेबंदी की। जहां मवेशियों को पैदल हांकते हुए महाराष्ट्र की दिशा में ले जा रहे नंदलाल पारधी और ब्रम्हानंद पारधी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने कत्लखाना ले जाने की बात स्वीकारी है। आरोपियों के कब्ज से 18 बैल बरामद किया गया है। दोनों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
भोपाल मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों…
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…