CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 07 फरवरी तक…

उत्तर बस्तर कांकेर । जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 07 फरवरी तक मंगाए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयां में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भरे गए ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 08 से 10 फरवरी तक की जा सकती है।

चयन परीक्षा 01 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जायेगा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश चयन परीक्षा हेतु पात्रता रखने वाले इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने एवं सहयोग हेतु जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों एवं मंडल संयोजक, कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से सम्पर्क कर सकते हैं।

See also  राजनांदगांव : रानी सागर तालाब में फेंका जा रहा कचरा, गंदगी से पट रहा तालाब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *