राजनांदगांव, मोहला थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुर में 22 साल के युवक की हंसिया घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार रात करीब 8 बजे की है। वारदात की विवाद करने से रोकना सामने आया है।
मोहला पुलिस ने बताया कि ग्राम विजयपुर में रविवार रात दो पक्षों में विवाद हो रहा था। वहां से मृतक प्रवीण भूआर्य अपने साथी के साथ गुजर रहा था। उसने रुककर दोनों पक्षों को विवाद नहीं करने की समझाइश दी। उन्हें अपने घर जाने कहा। लेकिन इससे आरोपी लोमेश मंडावी (24) आक्रोशित हो गया। वह अपने घर से धारदार हंसिया लेकर आया और प्रवीण भूआर्य पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हंसिया प्रवीण के पेट में घोंप दिया। जिससे प्रवीण बेसुध होकर मौके पर गिर पड़ा। ग्रामीणों की मदद से प्रवीण को हास्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। इधर वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे मोहला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…