छत्तीसगढ़

CG : मैनपुर में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में प्रशासन सख्त

लापरवाह पंचायत सचिवों को चेतावनी, अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी
समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने दिए कड़े निर्देश

गरियाबंद, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने वाले पंचायत सचिवों पर प्रशासन का रुख अब सख्त हो गया है। बुधवार को विकासखंड मैनपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही जारी रहने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर बीएस उइके एवं जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में जनपद सीईओ नागवंशी, प्रभारी अधिकारी अमजद जाफरी तथा जिला समन्वयक परवेज हनफी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य लंबित कार्यों में तेजी लाना और योजनाओं को वास्तविक रूप से लाभार्थियों तक पहुंचाना था।

अधिकारियों ने व्यक्तिगत शौचालयों की जियो-टैगिंग शीघ्र पूर्ण करने तथा पूर्ण कार्यों के प्रमाणपत्र समय पर जमा करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि बिना विलंब के मिल सके। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई पंचायतों में सचिवों की लापरवाही के कारण सामुदायिक शौचालय एवं शेड निर्माण कार्य अधूरे या बंद हालत में पड़े हैं। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी सचिवों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध, घर-घर नियमित कचरा संग्रहण और स्वच्छता गतिविधियों की दैनिक व साप्ताहिक रिपोर्टिंग अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रभारी अधिकारी अमजद जाफरी ने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं मुख्यमंत्री समग्र योजना से जुड़े कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। अंत में सभी सचिवों को समय-सीमा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लक्ष्यों को पूरा करने की सख्त हिदायत दी गई, ताकि मैनपुर विकासखंड स्वच्छता मानकों में अग्रणी बन सके।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…

22 minutes ago
MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…

27 minutes ago
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

27 minutes ago
BRICS Agriculture Conference: इंदौर की हेरिटेज वॉक पर निकले विदेशी मेहमान, जाना होलकरकालीन इतिहास

BRICS Agriculture Conference: इंदौर की हेरिटेज वॉक पर निकले विदेशी मेहमान, जाना होलकरकालीन इतिहास

इंदौर  इंदौर में चल रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में भाग लेने आए अलग-अलग देशों से…

41 minutes ago
नई शाला में ज्वाइनिंग नहीं देने पर शिक्षक पदच्युत, स्कूल मर्जर आदेश की अवहेलना पड़ी भारी

नई शाला में ज्वाइनिंग नहीं देने पर शिक्षक पदच्युत, स्कूल मर्जर आदेश की अवहेलना पड़ी भारी

भिलाई. युक्तियुक्तकरण से प्रभावित 4 सहायक शिक्षक एलबी को नए पदांकित शालाओं में ज्वाइनिंग नहीं…

1 hour ago
CG : हिरलाभाटा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित

CG : हिरलाभाटा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 में…

2 hours ago