छत्तीसगढ़

CG : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े …

आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय एनसीडीसी के 68 छात्रों को मिली साइकिल

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल
उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल

रायपुर : स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय एनसीडीसी कोरबा में , छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत छात्राओं को  साइकिल वितरित की। 


   सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान मंत्री देवांगन ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज स्कूल में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है।  सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं। खूब पढ़े-खूब बढ़े,  बेटियां हैं तो कल है ,सभी बच्चें लगन से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें, हमारे प्रदेश के  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सोच है कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें।


इसी उद्देश्य के साथ कोरबा जिले के सभी जर्जर हो चुके शासकीय स्कूलों के नवीन भवन निर्माण को तेजी से कराया जा रहा है, स्कूलों में निशुल्क नाश्ता का प्रदाय किया जा रहा है। मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष कोचिंग की सुविधा रायपुर भेज कर उपलब्ध कराई जा रही है।


हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिये सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है। 


     इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर ,पार्षद सिमरन कौर, पार्षद मुकुंद कंवर , पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, शाला प्रतिनिधि यासीन खान , मिलाप बरेठ , ज्योति वर्मा , श्रीधर द्विवेदी , अर्चना रूनीझा , मंदाकिनी त्रिपाठी जी, प्राचार्य डॉ अलका फिलिप्स सहित अभिभावक गण, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : ओवरब्रिज में दो बाइक टकराए, एक की मौत …

CG : ओवरब्रिज में दो बाइक टकराए, एक की मौत …

जांजगीर। चांपा रेलवे स्टेशन के पास स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो…

4 minutes ago
CG : धमतरी का सत्यांशु खेलेगा भारतीय फुटबॉल टीम में …

CG : धमतरी का सत्यांशु खेलेगा भारतीय फुटबॉल टीम में …

धमतरी। धमतरी जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष विद्यालय 'सार्थक स्कूल' के छात्र…

7 minutes ago
CG : फर्जी चीफ सेक्रेटरी गिरफ्तार, ये महिला ऐंठ रही थी बेरोजगारों से मोटी रकम …

CG : फर्जी चीफ सेक्रेटरी गिरफ्तार, ये महिला ऐंठ रही थी बेरोजगारों से मोटी रकम …

बालोद। जिले से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने ऐसे…

19 minutes ago
CG : 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल से जिलेभर में अभियान की शुरुआत …

CG : 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल से जिलेभर में अभियान की शुरुआत …

बेमेतरा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु…

25 minutes ago
CG : बिलासपुर में घर में घुसकर तलवार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार …

CG : बिलासपुर में घर में घुसकर तलवार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से हमला…

30 minutes ago
मुरैना का सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम युगांतरकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुरैना का सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम युगांतरकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुरैना का सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम युगांतरकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

37 minutes ago