कोरबा : सांप के काटने से किशोरी की मौत, घर के बाहर लगा रही थी झाड़ू

कोरबा स्थित उरगा थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव में रहने वाली एक किशोरी की सांप के काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमाना अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, तभी उसे जहरीले सांप ने काट लिया। पता चलते ही परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया,  जहां इलाज के दौरान अमाना की मौत हो गई। अमाना की मौते से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बारसात के चलते इस समय जीव-जंतुओं बाहर निकल आए है। इनमें कई जहरीले जीव भी शामिल हैं, जिनके काटने से इंसान का बचना मुश्किल है। जहरीले जीवों के काटने से मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला कोरबा जनपद के उरगा थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव से सामने आया है। यहां अमाना नाम की एक किशोरी अपने घर के सामने गलियारे पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया।

परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे किशोरी को लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोरी का उपचार शुरु किया। बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमाना कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

See also  मोहला : अवैध शराब विक्रय पर करें सख्त कार्रवाई–कलेक्टर प्रजापति - कोटपा एक्ट के तहत नशीले पदार्थों की बिक्री पर करें प्रभावी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *