छत्तीसगढ़

CG : जगदलपुर में 27 फरवरी को परिचालकों के लिए आयोजित होगा विशेष प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर

जगदलपुर, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जगदलपुर द्वारा निजी वाहनों और स्कूली बसों के परिचालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है, जिसके तहत आगामी 27 फरवरी को आड़ावाल स्थित आरटीओ कार्यालय में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशों के परिपालन में आयोजित होने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य परिचालक लाइसेंस जारी करने से पूर्व आवेदकों का अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण करना और उन्हें आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करना है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से परिचालकों को प्राथमिक चिकित्सा और बस यात्रियों की सुरक्षा व देख-रेख के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

          इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी के पहल पर मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आवश्यक प्रमाण पत्र जारी किए जा सकेंगे। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर आगे परिचालक लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। विभाग ने इस शिविर की महत्ता को देखते हुए बस एसोसिएशन के अध्यक्षों, समस्त बस मालिकों और स्कूल प्रबंधकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत सभी महिला एवं पुरुष परिचालकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

शिविर में शामिल होने वाले सभी आवेदकों को अपने साथ अनिवार्य रूप से आधार कार्ड, पैन कार्ड और तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना होगा। विभाग का मानना है कि इस प्रशिक्षण से न केवल परिचालकों को कानूनी मान्यता प्राप्त लाइसेंस मिल सकेगा, बल्कि सड़क यात्रा के दौरान किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में वे यात्रियों को त्वरित प्राथमिक सहायता प्रदान करने में सक्षम होंगे।

kgnews

Recent Posts

भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल  राजधानी में महिला सुरक्षा के दावों के बीच एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई…

23 minutes ago
MP में UCC विधेयक की तैयारी तेज, मतांतरित आदिवासियों को लेकर समिति कर रही कानूनी मंथन

MP में UCC विधेयक की तैयारी तेज, मतांतरित आदिवासियों को लेकर समिति कर रही कानूनी मंथन

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे…

28 minutes ago
बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल समेत 3 जिलों में बनेगी साइंटिफिक प्लानिंग

बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल समेत 3 जिलों में बनेगी साइंटिफिक प्लानिंग

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के…

31 minutes ago
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

10 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

10 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

10 hours ago