छत्तीसगढ़

CG : जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

28 फरवरी तक आवेदन का अवसर

जगदलपुर, जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की घोषणा कर दी गई है। भारत सरकार के राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के दिशा-निर्देशानुसार, इस सत्र में कक्षा 7 वीं से 11 वीं (कक्षा 6 वीं एवं 10 वीं को छोड़कर) की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।

          आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अपने निकटतम एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं और संबंधित संस्थान से विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। कक्षा 7 वीं से 9 वीं तक की कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की समय-सीमा 13 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक निर्धारित की गई है। इन कक्षाओं के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर संपन्न होगी, जिसका आयोजन 08 मार्च को किया जाना तय है। परीक्षा के पश्चात संभावित रूप से 14 मार्च को परिणाम और मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके उपरांत 16 मार्च से चयनित छात्रों की काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

         परीक्षा के लिए संभावित केंद्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छिंदावाड़ा को बनाया गया है, जो वर्तमान में धरमपुरा नंबर 2 स्थित 250 सीटर बालिका छात्रावास के पीछे संचालित है। वहीं दूसरी ओर कक्षा 11 वीं में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए नियम थोड़े भिन्न हैं। कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन उनके कक्षा 10 वीं के बोर्ड परीक्षा (चाहे वह स्टेट बोर्ड हो या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के 07 दिनों के भीतर शुरू की जाएगी। सहायक आयुक्त ने क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने और समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

21 minutes ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

28 minutes ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

32 minutes ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

52 minutes ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

1 hour ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

1 hour ago