अवैध पिस्टल-मैग्जीन संग युवक धराया, हत्या व मारपीट के मामलों में रह चुका है जेल में

रायपुर

 रायपुर कमिश्नरेट के तहत पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और खाली मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखे हुए है और क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही अति पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने पंडरी थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदू शर्मा (उम्र 30 वर्ष), पिता विमल शर्मा बताया। वह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर स्थित तिरंगा चौक का निवासी है।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नग पिस्टल और एक नग खाली मैग्जीन बरामद की गई। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहने पर आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सका और पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। इसके बाद उसके विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व में हत्या और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। वर्तमान मामले में पुलिस उससे यह पूछताछ कर रही है कि पिस्टल उसे कहां से मिली और उसका उद्देश्य क्या था।

पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अवैध हथियार रखने एवं उनकी अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Admin

Recent Posts

संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन कर रचा इतिहास

संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन कर रचा इतिहास

संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन का शिखर प्रदर्शन: यूनिट-3 ने लगातार 100 दिन बिजली उत्पादन…

30 minutes ago
मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में शामिल

मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में शामिल

मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में…

33 minutes ago
इंदौर में आज से BRICS कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन

इंदौर में आज से BRICS कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन

इंदौर  मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक बेहद…

39 minutes ago
4 घंटे से ज्यादा बिजली गुल तो मिलेगा मुआवजा! उपभोक्ताओं को राहत देने की नई व्यवस्था

4 घंटे से ज्यादा बिजली गुल तो मिलेगा मुआवजा! उपभोक्ताओं को राहत देने की नई व्यवस्था

भोपाल  मध्य प्रदेश विद्युत विभाग ने जबलपुर में बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ी खुशखबरी दी…

39 minutes ago
हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

13 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

14 hours ago