जगदलपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के सफल और पारदर्शी संचालन के लिए बस्तर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह महत्वपूर्ण परीक्षा आगामी 22 फरवरी को दो निर्धारित पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा जारी आदेश के अनुसार परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए विशेष उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, जिन्हें विभिन्न केंद्रों पर निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए अलग-अलग दल नियुक्त किए हैं, जिसमें तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को दल प्रभारी बनाया गया है। पहले दल का नेतृत्व तहसीलदार जागेश्वरी पोयाम कर रही हैं, जिनके जिम्मे शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज और झाड़ा सिरहा इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे प्रमुख केंद्र हैं। वहीं दूसरे दल की कमान तहसीलदार दीपिका देहारी को सौंपी गई है, जो महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला और शासकीय दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय सहित अन्य केंद्रों की व्यवस्था देखेंगी।
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…