CG : बस्तर के पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम

संयुक्त राष्ट्र की डेलिगेट किर्सी करेंगी धुड़मारास का भ्रमण

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित ग्राम धुड़मारास जल्द ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर अपनी चमक बिखेरने को तैयार है। संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और हिवा कोचिंग एंड कंसल्टिंग की संस्थापक एवं सीईओ किर्सी ह्यवैरिनेन आगामी 23 से 28 फरवरी 2026 तक बस्तर के प्रवास पर रहेंगी। इस महत्वपूर्ण यात्रा का मुख्य उद्देश्य धुड़मारास और उसके आसपास के क्षेत्रों में ऑन-साइट मेंटरशिप और योजना कार्य के माध्यम से स्थानीय पर्यटन को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करना है।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और जिला प्रशासन बस्तर के समन्वय से आयोजित इस भ्रमण के दौरान किर्सी स्थानीय हितधारकों, ग्रामीणों और हस्तशिल्पियों के साथ सीधा संवाद कर पर्यटन के नए अवसरों की पहचान करेंगी।


 किर्सी का छह दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत 23 फरवरी को जगदलपुर आगमन और विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के भ्रमण के साथ होगी। इस दौरान वे धुड़मारास में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेंगी और धुर्वा डेरा होमस्टे के माध्यम से स्थानीय जीवनशैली व खान-पान का अनुभव करेंगी। उनके इस प्रवास में बाँस हस्तशिल्प कारीगरों के साथ तकनीकी चर्चा, कोटमसर गुफा और तीरथगढ़ जलप्रपात का भ्रमण तथा कायकिंग व राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का तकनीकी अवलोकन भी शामिल है।

विशेष रूप से वे स्थानीय समुदायों को यूनाइटेड नेशंस बेस्ट टूरिज्म विलेज अपग्रेड प्रोग्राम के बारे में जानकारी देंगी और सतत ग्रामीण विकास के लिए राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पर्यटन ढांचे पर अपनी विशेषज्ञ राय साझा करेंगी। यह दौरा न केवल बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने पेश करने का जरिया बनेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा। 

kgnews

Recent Posts

नगर पालिका परिषद कोतमा में नवनियुक्त एल्डरमैनों का भव्य स्वागत एवं सम्मान उदघोष समय, अनिल गुप्ता

नगर पालिका परिषद कोतमा में नवनियुक्त एल्डरमैनों का भव्य स्वागत एवं सम्मान उदघोष समय, अनिल गुप्ता

​कोतमा  नगर पालिका परिषद कोतमा में आज एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया…

43 minutes ago
हर मुक्त बच्चे को मिलेगा नया जीवन, बाल श्रम पर बाल आयोग की बड़ी बैठक

हर मुक्त बच्चे को मिलेगा नया जीवन, बाल श्रम पर बाल आयोग की बड़ी बैठक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की अध्यक्षता में…

48 minutes ago
समान नागरिक संहिता को मिला व्यापक जनसमर्थन, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने CM डॉ. यादव का जताया आभार

समान नागरिक संहिता को मिला व्यापक जनसमर्थन, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने CM डॉ. यादव का जताया आभार

समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन विभिन्न धर्मों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट…

1 hour ago
CG के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना में बड़ी जिम्मेदारी, बने सदस्य

CG के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना में बड़ी जिम्मेदारी, बने सदस्य

रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को भारत सरकार के…

2 hours ago
गलत धान बीज से किसानों की लाखों की फसल चौपट, फर्म संचालक पर कार्रवाई की मांग

गलत धान बीज से किसानों की लाखों की फसल चौपट, फर्म संचालक पर कार्रवाई की मांग

गलत धान बीज से किसानों की लाखों की फसल चौपट, फर्म संचालक पर कार्रवाई की…

3 hours ago