राजनांदगांव , छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी कल्पेश किशोर लालवानी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने लालवानी को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कहा कि कल्पेश लालवानी के आने से शहर के युवाओं और व्यावसायिक क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार और बढ़ेगा। वहीं, कल्पेश लालवानी ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे जनसेवा और शहर के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।
विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया वृहद वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प…
रविवार शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की भावना के साथ किया पदभार ग्रहण रायपुर, गौरेला…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…
वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार,…
अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के 29 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,…
रविवार शासकीय अवकाश के दिन जनसेवा की भावना के साथ किया पदभार ग्रहण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले…