अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के 29 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत जिला स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र पेंड्रा में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के कुल 29 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास करना तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगामी स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में व्यायाम शिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों, निर्णायकों एवं प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, व्यायाम शिक्षकों, ऑफिशियल्स एवं कोचों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता की सफलता पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…