राजनांदगांव : भाजपा सरकार महिलाओ पर अत्याचार व मानवता पर कलंक का पर्याय ? – कुसुम दुबे

राजनांदगांव : छ ग प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं अधिवक्ता कुसुम दुबे ने मणिपुर की घटना को नारी शक्ति पर अत्याचार के साथ-साथ मानवता को शर्मसार देने वाली घटना करार देते हुए कही कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार जहां महंगाई ,बेरोजगारी रोकने में विफल है वही भाजपा शासित राज्यों में निरंतर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से संविधान का उल्लंघन के साथ मानवता शर्मसार हो रही है जिससे यह प्रमाणित होता है कि डबल इंजन की सरकार अत्याचार व मानवता पर कलंक का पर्याय बन गया है? उसके बाद भी भाजपा के केंद्रीय एवं राज्य के नेतागण छ ग में अशांति फैलाने का खेल खेल रहे हैं।

श्रीमती दुबे ने कही कि भाजपा शासित राज्य में हाथरस, कठुआ में महिलाओ पर अत्याचार के बड़े मामले हुए हैं क्योंकि इन मामलों में राज्य सरकार का संरक्षण मिला हुआ था। सबसे दुखद पहलू यह है की मणिपुर निरंतर जल रहा है लगातार घटनाओ के वीडियो आ रहे है उसी के चलते एक वीडियो वायरल हुआ यद्यपि यह घटना 4 मई की है पर यह चिंता का विषय है कि किस प्रकार से इस नृशंस कृत्य को दबाया गया दो आदिवासी जिसमे एक 21 वर्षीय युवती को नग्न अवस्था में घुमा कर अमानवीय कृत्य करते हुए उनके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देकर उन्हें एवं उनके परिजनों को मौत के घाट उतार दिया गया और इस मामले को पूरी तरह से दबाने का खेल खेला गया था इससे यह भी साबित होता है कि भाजपा शासित राज्यों में मानवता नाम की कोई चीज नहीं है नारी शक्ति का कोई सम्मान नहीं है और सिर्फ अपने राजकीय भूख मिटाने के लिए डबल इंजन सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।
माननीय सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं मणिपुर घटना पर संज्ञान लेकर स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकार कार्यवाही करें अन्यथा हम कार्यवाही कराएंगे जो स्वस्थ भारतीय न्याय व्यवस्था का प्रमाण है ।

See also  CG : शराब के नशे में बुलेट चलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *