रायपुर। राजधानी के तहसील ऑफिस में बुधवार को वकीलों ने जमकर हंगामा किया। वे तहसील स्टाफ की अवैध वसुली की शिकायत के बाद पहुंचे थे। उनका कहना था कि तहसील कोर्ट से नकल की कॉपी नहीं दी जा रही है। हाईकोर्ट में अपील के लिए नकल कॉपी मांग रहे थे। कापी देने के लिए तहसील कार्यालय के कर्मचारी अवैध वसुली कर रहे हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल है।

आफिस की चक्कर लगवाने की प्रवृत्ति से त्रस्त वीडियो में एक वकील को यह कहते देखा सुना जा सकता है कि तनखैया लोगों को नहीं जानता क्या मैं, एक जन आएगा बोलेगा मैडम से बात कर लो, हो गया आर्डर, हराम…। साइन होने के बाद भी क्यों रोका था बे.. वही 3 हजार रुपए के लिए।

अभी हम वकीलों को जानता नहीं है जिस दिन वकील गुंड‌ई पर उतर आएंगे न तो मालूम चल जाएगा। यह भी कहा गया कि यह वसूली सरकार के कहने पर नहीं मैडम के कहने पर लिया जा रहा है। इस दौरान क‌ई वकील और तहसील स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद थे। राजधानी जिले के इस कृत्य ने प्रदेश के बाकी जिलो की तहसील ऑफिसों पर कई सवाल उठ रहे हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *