राजनांदगांव , इस बजट में राजनांदगांव जिले के लिए एक हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। जीवनदायिनी शिवनाथ नदी के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास के लिए इस बजट में लगभग 250 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं। इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अन्तर्गत 20 करोड़, स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 20 करोड़, नगरीय प्रशासन विभाग के अन्तर्गत 60 करोड़, लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत लगभग 200 करोड़ के विकास कार्यों को जगह दी गई है। इस तरह बजट में राजनांदगांव जिले के विकास के लिये लगभग 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि बजट में राजनांदगांव के तहसील कार्यालय को मॉर्डन रूप में विकसित करने के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसी तरह जिला कार्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 1 करोड़, उप पंजीयक कार्यालय, डोंगरगढ़ के लिए 80 लाख, लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय परिसर में स्टॉफ क्वार्टर के लिए 1 करोड़ 20 लाख, जिला न्यायालय के स्टॉफ क्वार्टर के लिए 5 करोड़ प्रदान किए गए हैं। इसी तरह हाईस्कूलों के उन्नयन के लिए बजट में राशि प्रदान की गई है।

बजट में खेल के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसके अन्तर्गत हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में टर्फ रिप्लेसमेंट, विद्युतीकरण एवं फ्लड लाईट के लिए 8 करोड़ 80 लाख का प्रावधान रखा गया है। इसी तरह दिग्विजय स्टेडियम में इंडोर बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल एवं अन्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 6 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ऐतिहासिक रानी सागर एवं बूढासागर के पुनर्विकास के लिए बजट में 35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *