राजनांदगांव , कृषि उन्नति योजना के तहत जिले के 124101 किसानों को 454 करोड़ 12 लाख की राशि का भुगतान शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा गजेन्द्र यादव गांधी सभागार म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए। जिले के 124101 किसानों को 454 करोड़ 12 लाख रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेब कॉस्ट के माध्यम से जिला एवं विकासखंड स्तर में आयोजित समारोह में किया गया। जिससे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं किसान जुड़े रहे। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश भर के किसानों को इस राशि का वितरण किया।
जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य शासन द्वारा होली त्योहार के अवसर पर कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों को 10.324 करोड़ रुपए की राशि उनके खाते में अंतरित की जा रही है। जिसमें राजनांदगांव जिले के 124101 किसानों को 454 करोड़ 12 लाख रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया और कृषकों के हित में निर्णय लेते हुए किसानों को दो साल के बकाया बोनस लगभग 14 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। धान खरीदी समाप्त होने के एक माह के भीतर कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को धान विक्रय की राशि का भुगतान कर दिया गया है, जो इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार सुशासन की सरकार है।
राशि का भुगतान समय पर हो रहा प्रभारी मंत्री यादव ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि का भुगतान समय पर किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में सोयाबीन खेती की शुरुआत राजनांदगांव जिले से हुई थी। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव प्रतिमा चंद्राकर, देव कुमारी साहू, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, डीडीए टीकम सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।
