छत्तीसगढ़

CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को मिलने लगा है। ताजा मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा से सामने आया है, जहां डायल 112 की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक ही परिवार के कई लोगों को घरेलू हिंसा का शिकार होने से बचाया। बता दें कि जिले में घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक्सीडेंट में घायल लोगों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवा रही है। वहीं परिवार में हो रहे झगड़ों को मिटाकर परिवार को एक जुट कर रही है। साथ ही नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान भी चला रही है। पुलिस की इस टीम को जिलेवासियों की खुब शाबाशी मिल रही है। वहीं पुलिस की टीम भी नागरिकों की मिल रही शाबाशी से पीड़ित लोगों की सहायता में आगे आ रही है।

1 जुलाई की रात करीब 9 बजे डायल 112 को इवेंट नंबर 542331 के माध्यम से एक संवेदनशील सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि उसका जीजा शराब के नशे में है और घर के छोटे-छोटे 3 बच्चों, अपनी पत्नी, सास, ससुर और उसके साथ मारपीट कर रहा है। घर में चीख-पुकार मची हुई है और जान का खतरा बना हुआ है। सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना कसडोल की डायल 112 बाज 1 टीम में तैनात आरक्षक आशुतोष बंजारे और साथी स्टाफ बिना एक पल गंवाए तत्काल घटनास्थल ग्राम पुटपुरा पहुंचे। मौके पर हालात काफी तनावपूर्ण थे। पुलिस टीम ने स्थिति को तुरंत अपने नियंत्रण में लिया।

जब पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ की, तो उन्होंने बच्चों और अपनी बेटी के भविष्य तथा लोक-लाज के डर से कानूनी रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। उन्होंने पुलिस से केवल इतनी गुहार लगाई कि वे उस शराबी व्यक्ति को समझा-बुझाकर शांत कर दें। ​इस पर आरक्षक आशुतोष बंजारे और टीम ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए शराबी युवक पर बल प्रयोग करने के बजाय मनोवैज्ञानिक और मानवीय तरीके से कड़ाई से समझाइश देना उचित समझा। पुलिस की इस काउंसलिंग का युवक पर ऐसा असर हुआ कि उसे तुरंत अपनी गलती का अहसास हुआ और पूरे परिवार के पैर छूकर रोते हुए माफी मांगी। डायल 112 की इस त्वरित कार्रवाई से रात के सन्नाटे में एक बड़ी अनहोनी और अप्रिय घटना होते-होते टल गई।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

41 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

56 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

56 minutes ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

1 hour ago