राजनांदगांव : दोस्तों के साथ घूमने गया था, लहरों के बीच फंसकर हुई मौत…

राजनांदगांव , विशाखापट्टनम के समुद्री तट पर डूबने के कारण शिक्षक नगर स्टेशन पारा के रहने वाले 22 वर्षीय युवक स्वप्निल चौहान की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ विशाखापट्टनम के रुसीकोंडा समुद्र तट पर घूमने गया था। समुद्री तट में 26 फरवरी को हादसा हो गया। समुद्र की खतरनाक लहर ने उसे समुद्र में खींच लिया और डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के सामने यह घटना हो गई। दोस्त चाहकर भी स्वप्निल को बचा नहीं सके। स्वप्निल स्नातक पास आउट होने के बाद मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का कार्य कर रहे थे।

स्वप्निल के आकस्मिक निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। प्रबुद्ध सर्वोदय मंडल स्टेशन पारा की टीम ने अपने युवा साथी स्वप्निल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका शव शनिवार की रात उनके निवास स्थान शिक्षक नग स्टेशन पारा लाने की सूचना दी गई। उनका अंतिम संस्कार 1 मार्च को सुबह 10 बजे लखोली स्थित मुक्तिधाम मठपारा राजनांदगांव में किया जाएगा। उनकी अंतिम शव यात्रा उनके निवास स्थान शिक्षक नगर से निकाली जाएगी। इस घटना में अन्य दोस्तों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।

See also  दुर्ग में आज शाम पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण जलापूर्ति बाधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *