राजनांदगांव | ग्राम पंचायत खुर्सीपार के आश्रित ग्राम विष्णुपुर में दो दिवसीय फाग स्पर्धा का आयोजन 1 मार्च और 2 मार्च को किया जाएगा। झांकी में प्रथम पुरस्कार 7 हजार से छठवां पुरस्कार 1 हजार है। रचना में प्रथम 5 हजार, पांचवां पुरस्कार 1 हजार एवं सभी विजेता मंडलियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। विशेष पुरस्कार भी मंडलियों के लिए रखे गए हैं।
