राजनांदगांव : बलवा के मामले में 7 आरोपियों को भेजा जेल…

राजनांदगांव , कोतवाली पुलिस ने बलवा के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में 7 बजे पठान पारा निवासी गुलाम मोहियुद्दीन पिता मोहम्मद मुश्ताक अपने परिवार के साथ रोजा खोलकर बैठे थे। तभी अनस जोया, मुशर्रफ जोया, अब्बास जोया, अशरफ जोया, इस्लामुद्दीन बड़गुजर, जावेद बड़गुजर, करीम बड़गुजर, अरशद कुरैशी अपने साथ लोहे का हथौड़ा, डंडा अपने अन्य साथियों को लेकर घर में जबरदस्ती घुसे। मोहम्मद मुश्ताक जोया को पुराने पारिवारिक झगड़े की बात को लेकर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। हाथ मुक्का, लोहे के ठोस वस्तु से मारने पीटने लगे। मुश्ताक जोया के दोनों लड़कों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया।

उन्हें भी हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। परिवार अन्य सदस्य मोहम्मद मुस्तफा जोया, मोहम्मद गालिब जोया, मोहम्मद रजा जोया, मोहम्मद ताहिर घर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी भाग गए। इसमें मोहम्मद मुश्ताक जोया को मारपीट की घटना में दाहिने आंख के नीचे, कान, सिर, पीठ, छाती एवं शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस ने रात्रि में ही सभी आरोपियों मुशर्रफ जोया, अब्बास जोया, अशरद कुरैशी, इस्लामुद्वीन, अनश जोया, करीम बड़गुर्जर, जावेद बड़गुर्जर को तलाश कर थाना लाया गया। जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

See also  CG : नशेड़ी मालगाड़ी में चढ़ा, ओएचई लाइन से झुलसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *