राजनांदगांव : मेयर ने किया रीडिंग रूम का शुभारंभ…

राजनांदगांव | शहर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समुदाय के लिए सीए रीडिंग रूम का शुभारंभ महापौर मधुसूदन यादव ने किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉन्फ्रेंस हॉल का भव्य शुभारंभ मठपारा में किया गया है। यह पहल द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की भिलाई शाखा द्वारा की गई है। मेयर यादव ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समाज की आर्थिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं।

उन्होंने इस पहल को राजनांदगांव शहर के बौद्धिक एवं व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीए पंकज शाह रहे। अतिथि सीए अभय छाजेड़ ने कहा कि यह पहल केवल एक अध्ययन कक्ष नहीं, बल्कि प्रोफेशनल उत्कृष्टता का केंद्र बनेगी। इस अवसर पर सीए राजेश कुमार बाफना, ने स्वागत भाषण दिया।

See also  CG : नशेड़ी मालगाड़ी में चढ़ा, ओएचई लाइन से झुलसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *