CG : मालगाड़ी की चपेट में आकर ट्रक ड्राइवर घायल, हालत नाजुक …

कोरबा। सर्वमंगला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक ट्रक चालक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान बरमपुर निवासी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, युवक फाटक के पास खदान से सटे रास्ते से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी वह अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे के बाद वह खून से लथपथ गंभीर हालत में पड़ा था। फाटक पर तैनात गेटमैन ने घायल युवक को देखा और तुरंत इसकी सूचना सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अपने वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि इस हादसे में युवक का दाहिना पैर कट गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। युवक अभी बोलने की स्थिति में नहीं है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने आत्महत्या के इरादे से मालगाड़ी के सामने छलांग लगाई थी या यह एक दुर्घटना थी।

See also  दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *