CG : माना के नुक्कड़ कैफे के पीछे युवक पर चाकू से किया हमला …

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में बीती रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मामले में थाना प्रभारी के निर्देश पर तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 0 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्याम नगर तेलीबांधा निवासी एक छात्र, जो कक्षा 10वीं में पढ़ाई कर रहा है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 28 फरवरी 2026 को वह अपने दोस्त तनिष्क शर्मा, प्रियांश दुबे, विवेक सिंह और यश तोलानी के साथ घूमने के लिए नुक्कड़ कैफे के पीछे स्थित खाली मैदान में गया था। सभी वहां बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान प्रियांश दुबे ने अपने मोबाइल से लाइव लोकेशन साझा की।

शिकायत के अनुसार, शाम करीब 6 बजे ओम चौधरी, हिमांशु यादव, प्रकाश साहू और उनके कुछ अन्य साथी वहां पहुंचे। पुरानी रंजिश को लेकर सभी ने एक राय होकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद हाथ, मुक्का और डंडे से मारपीट की गई। इसी दौरान आरोपियों में से किसी एक ने चाकू से कमर के ऊपर वार कर दिया, जिससे घायल को चोट आई। मारपीट में उसके हाथ और पैर में भी चोटें आईं।

घटना के दौरान विवेक सिंह, यश तोलानी और तनिष्क शर्मा ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने अपना इलाज तेलीबांधा स्थित मेडलाईफ अस्पताल में कराया और उपचार के बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में शामिल अन्य युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

See also  फ्रेंडशिप डे पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स लेकर आया गोल्ड, डायमंड एवं सिल्वर ज्वेलरी की आकर्षक नई कलेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *