राजनांदगांव : लायंस क्लब आॅफ नांदगांव की अनुठी पहल लायंस क्लब आॅफ नांदगांव की अनुठी पहल(टमाटर आधे दामों में उपलब्ध)

राजनांदगांव। लायंस क्लब आॅफ नांदगांव द्वारा टमाटर की कीमतों में उत्यधिक उछाल को देखते हुए राजनांदगांव शहरवासियों व गरीब तबके के लोगों हेतु टमाटर आधे दामों में उपलब्ध कराकर सेवा की एक अनुठी मिसाल पेश करने जा रही है। कार्यक्रम प्रभारी लायन डा. आनंद वर्गीस व लायन योगेश गुप्ता ने बताया कि क्लब द्वारा टमाटर को आधे कीमतों में जरुरतमदों को उपलब्ध कराएगा व सिर्फ एक दिन के लिए ही सांकेतिक सेवा की जा रही है। टमाटर की स्टाल एक व दो किलो के पैकेट में उपलब्ध रहेंगे। एक व्यक्ति को दो किलों से अधिक टमाटर नहीं दिया जाएगा। उक्त कार्यक्रम दिनांक 22 जुलाई को प्रात: 11 बजे से लायन डेन गुरुद्वारा के समीप उपलब्ध कराया जाएगा। लायन अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल व सचिव लायन आकाश चोपड़ा ने कहा कि बाजार में टमाटर की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए खेतों से सीधी खरीददार कम कीमतों में लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उसी दिन दोपहर 3 बजे कल्पवृक्ष कालोनी लखोली में क्लब के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया जाएगा।

See also  CG में जर्जर पंचायत भवन की छत गिरी, मलबे में दबे सरकारी दस्तावेज; सरपंच-सचिव बाल-बाल बचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *