बिलासपुर : अज्ञात वाहन ने 20 से ज्यादा मवेशियों को कुचला, 17 की हुई मौत; पूरी सड़क पर फैला खून ही खून

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक अज्ञात वाहन ने धूमा सिलपहरी के पास हाईवे 20 से ज्यादा मवेशियों को कुचल दिया। जिससे 17 मवेशियों की मौत हो गई।

हादसा इतना विभत्स था कि जिसे देख रूह कांप उठे। मवेशियों के शव हाईवे पर इधर-उधर पड़े थे, चारों तरफ खून फैला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

See also  CG : एटीआर मॉड्यूल का प्रशिक्षण सम्पन्न, पंचायतों में ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *