रायगढ़ । जिले में कम दहेज के नाम पर ससुराल पक्ष नवविवाहिता को प्रताड़ित किया। शादी के दूसरे दिन से ही उसे ताने दिए जाने लगे। कुछ दिनों बाद ससुराल वालों ने उसने घर से ही निकाला दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। दरअसल, जुर्डा में रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह 6 साल की थी, तभी उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद से वह अपनी दीदी और जीजा के साथ रह रही थी। पीड़िता ने बताया कि 2 मई 2025 को उसकी शादी धनागार निवासी 35 वर्षीय योगेश्वर पटेल के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी।

शादी में उसकी दीदी-जीजा ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज में आलमारी, पलंग, सोफासेट, कूलर, पेटी, टीवी, घरेलू बर्तन और चांदी की पायल सहित अन्य सामान दिए थे। पीड़िता के अनुसार, शादी के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे से ही उसके पति योगेश्वर पटेल, सास विमला पटेल, ससुर डोरीलाल पटेल और बुआ के लड़के सहित रिश्ते के जेठ ललित पटेल उसे कम दहेज लाने की बात कहकर ताने मारने लगे।

साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान पीड़िता को यह भी पता चला कि उसके पति को कुछ बीमारी है और वह शक्तिहीन है, जिसके कारण वह सामान्य दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने में सक्षम नहीं है। इस संबंध में पूछने पर पति की ओर से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा और उसे खाना तक नहीं दिया जाता था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *