छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने जल संरक्षण महाअभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों का किया दौरा …

गरियाबंद । जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर सोख्ता गड्ढा (सोक पीट) निर्माण, जल स्रोतों के आसपास सफाई, डबरी निर्माण, तालाब मरम्मत, चेक डेम एवं कूप निर्माण सहित मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मैनपुर विकासखण्ड के छिंदौला, छुरा विकासखण्ड के ग्राम लोहरसी, कुण्डेल एवं सरकड़ा तथा गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम कोदोबतर में चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का अवलोकन किया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग करने की शपथ ली।

कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए प्रत्येक स्तर पर सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि सोख्ता गड्ढा, डबरी, तालाब और चेक डेम जैसे संरचनाएं न केवल वर्षा जल के संचयन में सहायक हैं, बल्कि भू-जल स्तर को बनाए रखने और सूखे की स्थिति से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें। तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें। ताकि भविष्य के लिए जल संसाधनों का बेहतर संरक्षण किया जा सके।

इस दौरान कलेक्टर श्री उइके ने ग्रामीणों से बातचीत कर सोख्ता गड्ढों के महत्व, उपयोग और जल संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन संरचनाओं के निर्माण से अपशिष्ट जल निकासी में सुधार होगा, गांवों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और भू-जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर बी.एस. उइके ने ग्रामीणों एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि वे अपने घरों की बाड़ियों में सब्जी उत्पादन करें, जिससे पोषण स्तर में सुधार के साथ अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो सके। उन्होंने जल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पानी का सदुपयोग करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि घरेलू उपयोग के बाद बचा पानी का बाड़ियों में सब्जी उत्पादन के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर श्री उइके ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गॉवों में बन रहे निर्माणाधीन मकानों का अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि पीएम आवास निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

5 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

5 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

5 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

5 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

5 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

6 hours ago