अंबागढ़ चौकी , मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानपुर के वार्ड क्रमांक 17 में बीएसएनएल टावर से बत्तीस बंगला तक 10 लाख रुपए लागत से सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसका भूमिपूजन विधायक इंद्रशाह मंडावी ने किया। विधायक मंडावी के अनुशंसा से मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत उक्त राशि का स्वीकृति प्रदान किया गया है।

जिससे वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। वार्ड पंच ऋषभ ठाकुर ने विधायक का आभार जताया है। इसी प्रकार मानपुर में ही साहू समाज की मांग पर विधायक निधि से साहू सदन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा के बाद विधायक ने इसका भूमिपूजन किया। मानपुर के डिपो पारा में विधायक निधि 1.50 लाख से नवनिर्मित रंगमंच का लोकार्पण कर वार्डवासियों के सुपुर्द किया।

इस अवसर पर सरपंच शकुंतला घावड़े, जिला पंचायत सदस्य सुशीला भंडारी, जनपद अध्यक्ष पुष्पा मंडावी, सभापति सईदा खान, उपसरपंच दिनेश शाह मंडावी, वार्ड पंच ममता पारख, भारती माहौर, बिंदा कचलाम, ललित बोगा, अनिल नाग, अस्मोतिन सलामे, जमुना पटेल, यशवंत पटेल, सुरेश कोर्राम, बालचंद कोरेटी, सागर सिन्हा, तनुज मंडल, उपेंद्र मिश्रा, सत्या सिन्हा, सैफ खान, किशोर साहू, गेंदलाल साहू, सीआर साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व वार्डवासी उपस्थित थे।

घायल पशुओं के इलाज के लिए पशु चिकित्सा सहायता केंद्र: मानपुर के गौ सेवक समिति के द्वारा लंबे समय से घायल पशुओं के इलाज के लिए केंद्र की मांग किया जा रहा था। जिसे ध्यान में रखते हुए विधायक ने अपने निधि से 2 लाख रुपए का स्वीकृति प्रदान किया है। जिसका भूमिपूजन भी किया गया। पशु चिकित्सा सहायता केंद्र के निर्माण से बरसात के दिनों में पशुधन में बीमारी व सड़क हादसों से पीड़ित पशुधन के घायल अवस्था में इलाज के लिए सुचारू व्यवस्था होगी।

ग्राम माहकाटोला में किया जाएगा किचन शेड निर्माण मानपुर पंचायत अंतर्गत माहकाटोला में लंबे समय से स्कूल संचालित है, परंतु किचन शेड नहीं होने से अस्थाई व्यवस्था कर मध्याह्न भोजन पकाने का कार्य किया जा रहा था। स्कूल बसाहट से दूर होने तथा घने जंगल के बीच होने से सुचारु व्यवस्था संचालन में दिक्कत आ रही थी। शिक्षा समिति सभापति देवानंद कौशिक ने निरीक्षण के दौरान वस्तुस्थिति का जायजा लिया था उनकी मांग पर विधायक मंडावी ने विधायक निधि से 1 लाख रुपए का स्वीकृति प्रदान किया है। जिससे किचन शेड का निर्माण होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *