उज्जैन में आफत की बारिश, महाकाल मंदिर परिसर में जलभराव, स्कूलों की छुट्टी घोषित

उज्जैन.

उज्जैन में शुक्रवार देर रात से शुरू हुई तेज बारिश ने शहर के साथ महाकाल मंदिर में भी पानी घुस गया। यहां शयन आरती  के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में  मौजूद थे। बारिश का पानी मंदिर के नंदी हाल ओर गणेश मंडपम तक  पहुंच गया। वहीं, शहर में सड़क के नाले भी उफान पर आ गए हैं। कई जगहों पर घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया है। तेज और भारी बारिश को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर ने स्कूलों की 1 से 12वीं तक छुट्टी घोषित कर दी। शहर में बने गाम्भीर डेम के भी एक गेट को आधा खोल दिया गया। मौसम विभाग ने आज भी उज्जैन जिले सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

शुक्रवार रात 10:30 बजे गरज बरस के साथ करीब आधे घंटे तक भारी बारिश हुई। शहर की सड़कें, नालियां और घरों में पानी भर गया।निचले इलाके और चौराहे जलमग्न हो गए। इस मानसून में पहली बार उज्जैन में इतनी तेजी से बारिश हुई है। इस दौरान शहर के मुख्य चौराहे एटलस चौराहा,केडी गेट नीलगंगा,गदा पुलिया, दुर्गा कॉलोनी, चामुंडा माता चौराहा लक्ष्मी नगर गोपालपुरा फ्रीगंज सहित सड़कों और घरों और दुकानों में में जल जमाव की स्थिति बन गई। बारिश का पानी कई कॉलोनी में घरो में घुस गया।

भारी बारिश को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर ने रात में ही 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वेधशाला के राकेश गुप्ता के अनुसार भारी बारिश का दौर आने वाले दिनों में भी बना रहेगा। वहीं, शहर में बने गंभीर डेम में भी बारिश के करण पानी भरने पर डेम का तीन नंबर का गेट आधा खोल दिया गया है। गौरतलब है कि सावन महा चल रहा है और उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महाकाल विस्तारीकरण के फेस 2 का कार्य चल रहा है। ऐसे में पानी भरने से श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने शनिवार को शहर सहित उज्जैन जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अशोक शुक्ला ने बताया शुक्रवार सुबह 8 बजे तक डेम का लेवल 1425 एमसीएफटी था, जो कि रात तक बढ़कर 2010 एमसीएफटी हो गया। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की ओर से दो सिस्टम बने हुए हैं। इससे शनिवार से आगामी तीन-चार दिनों तक इसी तरह बारिश होने की स्थितियां बनी रहने की संभावना है।
 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

6 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

6 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

6 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

6 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

6 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

6 hours ago